ऊधम सिंह नगर के खटीमा में बीते दिनों हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर लगातार कार्रवाई की। खटीमा कोतवाली के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को वादी चंद्र बदन जोशी निवासी ग्राम बरी अंजनिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ आरोपी वाहन से आए, गाली-गलौज की और उनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में वादी बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली खटीमा में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के करीब 200 से 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार दबिश दी।
खटीमा फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और आरोपी दबोचा
