देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आपदाओं से निपटने, सीमाओं की सुरक्षा और चारधाम यात्रा के संचालन में पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने साइबर अपराधों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण पर जोर दिया। साथ ही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और प्रदेश की सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को किया नमन
