रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लाख के करीब के 390 कनस्तर बरामद
रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भंडारपानी मार्ग पर ग्रासलैंड के पास चेकिंग के दौरान टीम ने एक कैंटर को रोककर तलाशी ली। कैंटर से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है।…
