ताज़ा ख़बर

मुख्यमंत्री धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, युवाओं को विकसित भारत का बताया आधार

देहरादून में UPES यूनिवर्सिटी के 24वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी पासआउट विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि में युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्र विकास की नई संभावनाएं खोल रहे हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी देश को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने में सहायक होगी।इसी दिशा में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिले, उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिले और वे विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।