ताज़ा ख़बर

ओवरटेक करने के दौरान एक डंपर और पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत

जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर महेशपुरा दोराहा कट के पास बीती देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक करने के दौरान एक डंपर और पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी साइड पहुंच गई और वहां डंपर के पीछे खड़ी एक कार से जा टकराई ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर के बाजपुर दोहराया NH 74 पर हादसे में कार सवार लोग बाल बाल बच गए मगर कार क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।