देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विजयादशमी पर परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी सत्य और धर्म की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। उन्होंने अहंकार, क्रोध और बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया। धामी ने कहा कि सरकार सुशासन, जनकल्याण और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का प्रयास जारी है।
विजयादशमी पर सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में की शिरकत, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
