रामनगर में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब नए बाईपास पुल के नीचे बह रही कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।मंगलवार दोपहर रामनगर के नए बाईपास पुल के समीप कोसी नदी में एक युवक का शव दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी गौरव मित्तल ने बताया कि वह पुल के पास घूमने गए थे, तभी उनकी नजर नदी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रामनगर कोतवाली पुलिस को दी।के सूचना मिलते ही उप निरीक्षक ललित पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की फोटो आसपास के सभी थानों में भेजी जा रही है
रामनगर में कोसी नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
