ताज़ा ख़बर

चकरपुर में आधी रात बड़ा हादसा: अगला टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक

Lजनपद ऊधम सिंह नगर के चकरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। चकरपुर स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के ठीक सामने सीमेंट की बोरियों से लदा एक 16-टायर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है, जब अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में सो रहे लोग सहम कर बाहर निकल आए।तस्वीरें चकरपुर हाईवे की हैं, जहां रात के सन्नाटे में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, यूपी नंबर (UP 25 T 8452) का यह ट्रक सिकंदराबाद (दिल्ली रूट) से सीमेंट भरकर टनकपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का अगला टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण पूरी तरह छूट गया और भारी-भरकम ट्रक सड़क केबीचों-बीच लगे डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को रौंदते हुए पलट गया।