सरोवर नगरी नैनीताल में सुप्रसिद्ध माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 2026 आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाये जाने के लिए श्री राम सेवक सभा सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में तय किया गया कि पंचांग तथा आचार्य सलाह के आधार पर इस वर्ष 2026 में श्री नन्दा, सुनन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ पंचमी 16 सितंबर को कदली दल बृक्ष रवाना के साथ आयोजित किया जाएगा । सितंबर 19 को भाद्र पद अष्टमी को ब्रह्ममुहूर्त में मूर्ति स्थापना तथा 23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण किया जाएगा । इनके अतिरिक्त कन्या पूजन ,विश्वशांति हेतु हवन ,महा भंडारा के कार्य क्रम तिथि अनुसार किए जाएंगे । डॉक्टर ललित तिवारी ने हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को एक भेंट में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया बैठक सफल संचालन हेतु 23, उप समितियां बनाई गई है । बैठक में यह भी तय हुआ कि महोत्सव की सफलता हेतु सरकार ,शासन ,जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,नगरपालिका , डी एस ए का सहयोग लिया जाएगा । शहर के भक्तजनों ,गणमान्य लोगों ,महिलाओं के सहयोग हेतु बैठक की जाएगी । उन्होंने कहा इस वर्ष श्री राम सेवक सभा में बैठक मे अन्य व्यवस्था एवं भव्यता सहित सभी शहरवासियों से सहयोग एवं सुझाव लेने का निर्णय भी लिया गया । बैठक में कहा गया कि ये उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत ,परंपराओं का निर्वहन करने वाला महोत्सव लोकोत्सव है
सुप्रसिद्ध माँ नन्दा , सुनन्दा देवी महोत्सव आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा
