नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में पुलिस दबिश के दौरान छिपे बदमाश चंदन सागर ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से पुलिस के लिए वांटेड था। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश देने पहुंची थी। बताया जा रहा है पुलिसकर्मियों और पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।फायरिंग की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया।इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें चंदन सागर के सीधे पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़ा
रामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में लगी गोली
