उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि जारी की। यह राशि कोरोना महामारी में अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों के लिए अप्रैल, मई और जून 2026 की किस्त के रूप में दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र बच्चे को हर महीने 3 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4.39 करोड़ की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में जारी
