उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते सप्ताह भी भारी बारिश के साथ वर्षा की तेज बौछारें भी देखने को मिली। वहीं अब मौसम विभाग ने आज और आने वाले सप्ताह में भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने कई जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट बताया है। इस दौरान उत्तराखंड के कई जनपदों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखे जा सकते हैं। जिसके लिए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है, मौसम की यह स्थिती आने वाले सप्ताह भर में भी इसी तरह की रह सकती है, जिसके लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी.
