उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर स्थित स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर 10वें खेल महाकुम्भ की शुरुआत की।समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ और योगासन का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और प्रावधान साझा किए।खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक के विजेताओं को लगभग 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाएगी।8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए ‘उदीयमान खिलाड़ी योजना’ और 14 से 23 वर्ष के युवाओं के लिए ‘खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के तहत मासिक छात्रवृत्ति और किट सहायता जारी है।
टनकपुर से ‘खेल महाकुम्भ 2026’ का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ
