ताज़ा ख़बर

चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

चंपावत जिला चिकित्सालय में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि यह सुविधा आपात स्थिति में मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त घटक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में करीब 20 करोड़ रुपये का 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास से चंपावत को उत्तराखंड का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा।