मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर सीमांत क्षेत्रों में विकास को गति देने और स्थानीय समस्याओं को करीब से समझने के उद्देश्य से बनबसा, चम्पावत में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट हो रही यह बैठक प्रदेश में सरकार की नई कार्यशैली का संदेश दे रही है।मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि कैबिनेट बैठकें केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी,

ताकि स्थानीय जरूरतों, संभावनाओं और विकास की प्राथमिकताओं के आधार पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों ने देवीधुरा की प्रसिद्ध बग़्वाल परंपरा में प्रयोग होने वाली पारंपरिक फर्रा/छंतोंली यानी ढाल का भी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन तक सरकार की पहुंच और प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास सरकार की प्राथमिकता है।
