एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी, टिहरी गढ़वाल में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों एवं चिकित्सकों को सभी घायलों के बेहतर उपचार, समुचित देखभाल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों को ₹2-2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख और सामान्य रूप से घायलों को ₹40 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की।

इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी भी उपस्थित रहे।
