ताज़ा ख़बर

47 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन, सीएम धामी ने यात्रियों का किया स्वागत; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शासकीय आवास पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन कार्यक्रम के दौरान यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत कर इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए बधाई दी।

जनकपुर धाम (नेपाल) से प्रारंभ हुई इस यात्रा में 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया। विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि इनके बीच संतुलन स्थापित करना समय की आवश्यकता है। उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, हिमालय, नदियों, वनों और जैव विविधता का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया।