ताज़ा ख़बर

पीपलकोटी में सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब; जनता के अपार समर्थन और स्नेह के लिए जताया आभार

आभार पीपलकोटी…!

देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध जनपद चमोली की पावन धरा पीपलकोटी में आयोजित विशाल रोड शो में देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व उत्साह और अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ।वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं नन्हे बच्चों से मिले आत्मीय स्नेह, आशीर्वाद और असीम प्रेम ने मन को अभिभूत कर दिया। रोड शो में उमड़ा जनसैलाब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प के प्रति जनता के अटूट विश्वास एवं समर्थन का सशक्त प्रतीक है।इस अपार स्नेह और विश्वास के लिए पीपलकोटी की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार!