ताज़ा ख़बर

रामनगर महाविद्यालय के बाहर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, ABVP का पुतला फूंका, महिला सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज

रामनगर में 16 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। घटना के विरोध में मंगलवार को रामनगर महाविद्यालय के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने ABVP का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।रामनगर महाविद्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं वर्तमान नगर उपाध्यक्ष दीपक सिंह रावत ने किया। प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित लोहनी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दीपक सिंह रावत ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की बात करने वाले संगठनों से जुड़े लोगों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों के सम्मान एवं सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता