ताज़ा ख़बर

60 साल का इंतजार होगा खत्म! बगुलिया झाउपरसा में बनेगा नया पुल

खटीमा के ग्राम पंचायत बगुलिया झाउपरसा के मौर्य गांव में आखिरकार छह दशक पुरानी सड़क और पुल की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। वर्षों से सड़क और पुलिया की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने बड़ी सौगात देने की घोषणा की है सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें नाव के सहारे रास्ता पार करना पड़ता है। कई बार नाव डूबने की घटनाओं में बच्चे बाल-बाल बचे हैं।ग्रामीणों द्वारा बनाया गया लकड़ी का अस्थायी पुल भी कुछ ही दिनों में टूट गया।ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया और घोषणा की कि 15 नवंबर 2026 से पुलिया निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही सड़क निर्माण एवं टाइल्स रोड का कार्य भी शुरू कराया जाएगा।इसके अलावा गांव में 15 सोलर लाइटें लगवाने और मंदिर की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई।इस दौरान अजय मौर्य ने बंगाली कॉलोनी पहुंचकर बंगाली समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं।