योगनगरी ऋषिकेश में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण करने के साथ ही ₹36 करोड़ की लागत से सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।हमारी सरकार प्रदेश के नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर विकास के साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें।इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक Prem Chand Aggarwal जी, मेयर Shambhu Paswan जी,जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र तड़ियाल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
