उत्तराखंड विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नानकमत्ता स्थित विधायक कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया।इस दौरान विधायक भुवन चंद्र कापड़ी भी कार्यक्रम में पहुंचे, जहां नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और केक खिलाकर उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।वहीं विधायक गोपाल सिंह राणा ने भुवन चंद्र कापड़ी को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यकर्ता फईम अंसारी ने बताया कि खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के जन्मदिन को लेकर पूरे खटीमा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई जा रही है। साथ ही भगवान से उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। फिलहाल भुवन चंद्र कापड़ी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है
भुवन चंद्र कापड़ी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों में जश्न, विधायक गोपाल सिंह राणा ने केक खिलाकर दी बधाई
