ताज़ा ख़बर

शिक्षा मंत्री के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में पुतला दहन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर सियासत गरमा गई है। देहरादून में महिला कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस का आरोप है कि प्रल्हाद जोशी ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई का समर्थन किया था। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।