ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 610 बसावटों को सड़क से जोड़ने की 315 परियोजनाओं को जल्द मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan जी से भेंट कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क संपर्क से वंचित बसावटों को जोड़ने तथा प्रदेश में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में 315 सड़कों के माध्यम से 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने की योजना पर चर्चा हुई। इन परियोजनाओं में 32 बड़े पुल भी शामिल हैं, जिन पर ₹2,700 करोड़ से अधिक की लागत प्रस्तावित है। माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने इन परियोजनाओं को शीघ्र अंतिम स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी।इसके अतिरिक्त, जंगली जानवरों से कृषि उपज की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ की व्यवस्था, कृषि एवं मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा किसानों को फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र एवं उपकरण सहजता से उपलब्ध कराने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की।सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी का हृदय से आभार।