ताज़ा ख़बर

विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का संदेश, सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ें, पर्यावरण बचाएं

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करना जरूरी है। उन्होंने पर्यटकों, श्रद्धालुओं और युवाओं से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।