ताज़ा ख़बर

रामनगर में डीएम का बड़ा एक्शन प्लान—जनता की फरियाद सुनी, कॉर्बेट पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

रामनगर में प्रशासन ने आगामी कॉर्बेट पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएनजी पीजी कॉलेज में आयोजित जनसमस्या शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता की समस्याएं सुनीं। 30 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी शिकायतें डीएम के सामने रखीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं डीएम ने बेस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर चिंता जताते हुए रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर पैरवी करने की बात कही। इसके साथ ही पर्यटन सीजन में यातायात, पुलिस, सफारी और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर जल्द बड़ी बैठक आयोजित करने का भी ऐलान किया गया है।रामनगर के पीएनजी पीजी महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा सुशासन संकल्प अभियान के तहत जनसमस्या शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शिविर में पहुंचकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 30 से अधिक फरियादियों ने नहर, वन्यजीव, सुरक्षा, यातायात जाम, पुलिस और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें डीएम के सामने रखीं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शिविर के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका समयबद्ध समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में बजट की आवश्यकता होगी, संबंधित मदों में धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।वहीं रामनगर के बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी डीएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है और करीब 25 प्रतिशत क्षमता के साथ ही व्यवस्थाएं संचालित हो रही हैं। नवजात शिशु विशेषज्ञ, पेडियाट्रिशियन समेत अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए चिकित्सा सचिव से अनुरोध किया जाएगा।आगामी कॉर्बेट पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कॉर्बेट प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस और यातायात व्यवस्था को लेकर जल्द बड़ी बैठक होगी। बैठक में स्थानीय व्यापारी, सफारी वाहन संचालक, रिजॉर्ट संचालक समेत सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर पर्यटन सीजन को व्यवस्थित बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी