देहरादून के कालसी क्षेत्र के कचटा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महज घरेलू विवाद में 22 वर्षीय नीलम की उसके पति मनोज ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोपहर में खाना खाने घर पहुंचे मनोज का पत्नी से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मनोज ने पाटल से नीलम पर कई वार किए। जान बचाने के लिए नीलम घर से बाहर की ओर भागी, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है। राजस्व पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कालसी में खूनी खेल! पति ने पाटल से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
