ताज़ा ख़बर

लालपुल मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….

देहरादून के लालपुल में मारपीट की ये तस्वीरें देखिए, जहां युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया गया। मारपीट में दो युवक घायल हुए, जबकि एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दून पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।