ऊधमसिंह नगर पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली कुंडा पुलिस और एसओजी काशीपुर/रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह और अनूप सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पंजाब के पते दर्शाकर कूटरचित शस्त्र लाइसेंस तैयार कराए थे और उन्हीं के आधार पर हथियार खरीदे थे।पंजाब के तरनतारण जिलाधिकारी कार्यालय से सत्यापन में संबंधित लाइसेंस फर्जी पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, फर्जी शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संदिग्ध लाइसेंस धारकों की भी जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार…
