ताज़ा ख़बर

परिवार में हुए खूनी खेल से पूरे इलाके में हड़कंप..

उत्तराखंड के रुड़की से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक ही परिवार में हुए खूनी खेल से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पारिवारिक विवाद के चलते एक कलयुगी भाई ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में आया जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।वारदात गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आजाद नगर इलाके की है। मंगलवार शाम पनियाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा।​शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी विक्की ने पहले गणेशपुर पहुंचकर अपनी बहन शकुंतला पर फायरिंग की। इसके बाद सिरफिरा आरोपी आजाद नगर पहुंचा और वहां अपनी दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।पहली घटना गणेशपुर में विक्की के द्वारा बहन शकुंतला की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो, दूसरी घटना में आजाद नगर में पहुंचकर बहन पुष्पा की हत्या कीगयी, बताया गया हैं कि वारदात में विक्की का जीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।दोहरी हत्या की खबर से पूरे रुड़की में सनसनी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने दोनों घटनास्थल सील कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।