डोईवाला विकासखंड सभागार में आज क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तमाम विभागों के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। बैठक में बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन और सिंचाई जैसे ज्वलंत मुद्दे प्रमुख रूप से छाए रहे। बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे, जिस पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कड़ा आक्रोश जताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब बैठक की सूचना पहले से दी जाती है तो सभी विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहना चाहिए।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बुल्लावाला, मारखमग्रांट सहित कई गांवों में पेयजल लाइन लीकेज की गंभीर समस्या है, टैंक से पानी बंद होने के बाद गड्ढों का गंदा पानी लोगों के घरों में आ रहा है और एक साल से बिल न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई गई। ग्रामीण सड़कों की हालत बरसात के बाद बद से बदतर हो चुकी है, वन विभाग से जुड़ी समस्या रखते हुए बताया गया कि जंगली जानवरों द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है सिंचाई विभाग से नहरों और गूलों की सफाई न होने और क्षतिग्रस्त होने से किसानों को सिंचाई में आ रही दिक्कत का मुद्दा उठाया गया और नदी किनारे पुश्तों का निर्माण कराए जाने की मांग की गई ताकि बरसात में खेतों को कटाव से बचाया जा सके।वहीं कनिष्ठ प्रमुख बीना देवी ने कहा कि खदरी खड़कमाफ में विद्युत विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है, कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और सड़कों की हालत खराब होने से आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
डोईवाला विकासखंड में आज क्षेत्र पंचायत (BDC) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
