देहरादून। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक कांवड़ मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि मेले की सभी तैयारियां हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।प्रशासन के अनुसार कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है, जबकि 8 से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ का संचालन होगा।सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अवैध दुकानों, फर्जी नाम से संचालित होटल-ढाबों के खिलाफ कार्रवाई, सभी होटल-ढाबों का सत्यापन, मांस एवं मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, घाटों की सफाई, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, पेयजल और बिजली व्यवस्था को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
30 जुलाई से कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी तैयारियां
