मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से स्थानीय उत्पाद खरीदे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पाद उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं।

इनकी खरीद से महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका मजबूत होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
