खटीमा में ₹14.97 करोड़ की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर किए गए आत्मीय स्वागत और अपार स्नेह के लिए खटीमा की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार।

खटीमा के साथ मेरा रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि और विधानसभा क्षेत्र का नहीं, बल्कि मां और बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा आत्मीय और अटूट है। यहां के लोगों का स्नेह और विश्वास ही निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारा संकल्प है कि पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति देते हुए जनसुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए।
