ताज़ा ख़बर

सीएम धामी ने रुद्रपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में किया प्रतिभाग, कांग्रेस पर साधा निशाना

रुद्रपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब देवतुल्य जनता के राष्ट्रहित के प्रति अटूट संकल्प और जागरूकता का प्रतीक है।

हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने लोकतंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और मतदाता सूची की शुचिता के प्रति जनभावनाओं को मुखरता से प्रदर्शित किया।आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में आज देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। विकास की इस अविरल धारा और देश के बदलते स्वरूप से कांग्रेस विचलित नजर आ रही है।

सत्ता की लालसा में कांग्रेस की बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर अराजकता की राजनीति पर उतर आई है। सत्ता की तड़प में कांग्रेस की स्थिति बिना पानी की मछली जैसी हो गई है।