ताज़ा ख़बर

गडुल ग्राम पंचायत में अस्थाई पुल कार्य शुरू, जल्द बनकर तैयार होगा पुल

देहरादून के डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत गडूल ग्राम पंचायत के शीला चौकी बरसाती नाले का अस्थाई पुल कुछ दिन पहले तेज पानी के बहाव में बह गया था। जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया था, पुल बहने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की थी, ओर मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह व विधायक बृज भूषण गैरोला ने मौके का निरीक्षण कर रास्ता बनाने की मांग की थी।लगभग एक महीना बीत जाने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थाई पुल का निर्माण किया जा रहा है, और अस्थाई पुल लगभग एक हफ्ते के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत ने बताया कि कुछ दिन पहले लोगों के आने जाने वाला अस्थाई पुल तेज बहाव के पानी में धराशाई हो गया था जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। काफी गुहार लगाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग अस्थाई पुल बना रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक हफ्ते बाद राहत मिल जाएगी।वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रावत ने बताया कि जिस दिन से अस्थाई पुल बहा है ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्होंने बड़ा संघर्ष किया, ओर समाधान न होने को लेकर क्षेत्रवासी खासे नाराज थे। लेकिन अब अस्थाई पुल का निर्माण हो रहा है जिससे क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।