ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पर्वतीय जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है उद्योग विभाग ने पौड़ी, अल्मोड़ा और चमोली में औद्योगिक पार्क के लिए जमीन चिन्हित कर ली है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं इन औद्योगिक पार्कों में पर्वतीय क्षेत्रों की स्थानीय जरूरतों, संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे विभाग की ओर से स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है कृषि और बागवानी आधारित खाद्य प्रसंस्करण, स्टील फैब्रिकेशन समेत कई अन्य उद्योगों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं

सरकार का फोकस पहाड़ों में उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पलायन पर रोक लगाने पर है साथ ही पहाड़ के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।