ताज़ा ख़बर

सोरना डोभरी की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, वैष्णवी स्वयं सहायता समूह से घर बैठे बढ़ा रहीं स्वरोजगार

विकासनगर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। ग्राम पंचायत सोरना डोभरी में वैष्णवी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 13 महिलाओं ने घर पर ही स्वरोजगार शुरू कर मिसाल पेश की है। यह महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ-साथ विभिन्न उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा रही हैं।समूह की महिलाएं गांव में तैयार होने वाले प्राकृतिक उत्पादों से कई प्रकार के अचार, गांव की हल्दी, जैम तथा विभिन्न प्रकार की दालों का उत्पादन और पैकेजिंग कर रही हैं। तैयार उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजार, पीठ बाजार तथा ऑनलाइन माध्यम से भी की जा रही है। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि सरकार की स्वयं सहायता समूह योजना और ऋण सुविधा के कारण उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला है। अब वे घर की जिम्मेदारियों के साथ अपनी आजीविका भी चला रही हैं।ग्रामीण महिला सोमती देवी ने बताया कि जब से गांव में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू हुआ है, तब से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।हिना देवी ने कहा कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, इसलिए बाहर जाकर नौकरी करना संभव नहीं था। लेकिन समूह के माध्यम से गांव में ही काम मिलने से अब वह घर पर रहकर काम कर रही हैं और परिवार की आय में सहयोग दे रही हैं।