ताज़ा ख़बर

कॉर्बेट की ढेला वन चौकी पर हंगामा:फॉरेस्ट गार्ड पर ग्रामीण की पिटाई का आरोप

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में दो ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने ढेला वन चौकी का घेराव किया। इस दौरान पीड़ित का भतीजा हाथ में पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। ग्रामीण फॉरेस्ट गार्ड और दो वाचर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।रामनगर की ढेला रेंज स्थित वन चौकी पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पीड़ित शिव गिरी का भतीजा चंदन गिरी हाथ में पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि उसके चाचा के साथ वन कर्मियों ने बेरहमी से मारपीट की है और अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वन चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस, पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह और रेंज अधिकारी नवीन पांडे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

पीड़ित का भतीजाग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को शिव गिरी और उनके साथ एक अन्य ग्रामीण जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड अवनीश कुमार और दो वाचर्स अशोक रावत व पूरन सिंह बिष्ट ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि जुर्माना वसूलने के बावजूद शिव गिरी की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया है। प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक फॉरेस्ट गार्ड ने जंगल से यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के आरोप में ग्रामीण को पकड़ा था। मारपीट के आरोप सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए है