हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय MYogiAdityanath जी की पूज्य माताजी सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।माँ का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल धरोहर है,

जिसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनका बिछड़ना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
