ताज़ा ख़बर

असली-नकली देवताओं की चर्चा, जांच होनी चाहिए: स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार में इन दिनों असली और नकली देवताओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि धर्म और सनातन से जुड़े विषयों में किसी भी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए और यदि कोई विवाद है तो उसकी सच्चाई जांच के माध्यम से जनता के सामने आनी चाहिए।आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि समाज में असली और नकली देवताओं को लेकर जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वे गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी है