ताज़ा ख़बर

रामनगर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

रामनगर नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। नगर पालिका के सभासद शमीम अहमद ने चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम और पालिका प्रशासन पर करोड़ों रुपये की सामग्री खरीद में नियमों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासद का दावा है कि बिना बोर्ड की स्वीकृति के जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की जा रही है और उनकी आपत्तियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं चेयरमैन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे व्यक्तिगत भड़ास करार दिया है, जबकि अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने सभी टेंडर प्रक्रियाओं को नियमसम्मत और पूरी तरह पारदर्शी बताया है।रामनगर नगर पालिका के सभासद शमीम अहमद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि नगर पालिका में करोड़ों रुपये की सामग्री की खरीद बोर्ड की विधिवत स्वीकृति के बिना की जा रही है। उनका कहना है कि किसी भी निविदा में एल-1 आने के बाद संविदा को बोर्ड बैठक में अनुमोदित किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।