ताज़ा ख़बर

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर विशेष रेल यात्रा रवाना, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छह दिवसीय इस यात्रा में प्रदेशभर के लगभग 700 श्रद्धालु शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सनातन संस्कृति और आस्था से जुड़ने का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए केदारखंड-मानसखंड, हरिद्वार-ऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है।