ताज़ा ख़बर

चंदा चोरी मामले में सीबीआई जांच की मांग

हाल ही में बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर भले ही सचिव प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी हो गई हो लेकिन अब सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता विकेश नेगी ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से पत्र लिख कर सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है।मामले को लेकर विकेश नेगी ने आरोप लगाया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि सीबीआई जांच से पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित होगी।साथ ही उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। उन्होंने सरकार से जल्द इस संबंध में उचित निर्णय लेने की अपील की।फिलहाल इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब सभी की नजर सरकार और संबंधित एजेंसियों के अगले कदम पर टिकी है।