पंजाब के बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड के रामनगर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर अधिकार महासंघ के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला दहन किया और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। उनका कहना है कि इस कार्रवाई में पुरुषों के साथ महिलाओं पर भी लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई लोग घायल हुए। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर अधिकार महासंघ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शुभम उत्तम ने कहा कि उनका संगठन देशभर में सफाई कर्मचारियों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता है।
पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
