ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू….

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथियों के साथ परीक्षा शुल्क भी जारी कर दिया है। निर्धारित समय तक आवेदन न करने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का एक और अवसर मिलेगा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू करते हुए आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं परीक्षार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।परिषद के अनुसार, संस्थागत परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने आवेदन पत्र 31 जुलाई 2026 तक अग्रसारित कर सकेंगे। वहीं, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। यदि कोई व्यक्तिगत अभ्यर्थी तय समय तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो वह 150 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेगा।