ताज़ा ख़बर

केंद्र की बड़ी सौगात, उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की मंजूरी

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। सीएम धामी ने कहा कि इनमें कई पुराने और नए प्रोजेक्ट शामिल हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश बाईपास, देहरादून की सड़क, श्रीनगर बाईपास, पिथौरागढ़-लोहाघाट बाईपास, खटीमा-मझोला मार्ग और सीमांत क्षेत्र में लिपुलेख तक सड़क के काम को भी मंजूरी मिली है। सिर्फ CRIF योजना के तहत ही साढ़े सात सौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। सीएम ने कहा कि ये राशि जल्द ही राज्य को मिल जाएगी।