ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा द्वारा कांग्रेस संगठन में अंदरूनी कलह के आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उनका दावा है कि भाजपा के कई बड़े नेता पार्टी से नाराज़ हैं और कांग्रेस के संपर्क में हैं। प्रतिमा सिंह ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने कार्यक्रम को विफल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और उसके नेताओं से घबराई हुई है।