ताज़ा ख़बर

अनधिकृत रूप से बनी चार दुकानों पर चला पीला पंजा …

अवैध निर्माण पर आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन बिल्डिंग पर चार अनाधिकृत रूप से बनी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है मौके पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद रही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव के निर्देशों के बाद आज सुबह 8:00 बजे हुई कार्यवाही के बाद अवैध निर्माण कर्ताओं में हड़कंप मच गया है लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतों के बाद आज विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है संदीप मेहरोत्रा राजीव मेहरोत्रा द्वारा अपर माल रोड रॉक स्टोन बिल्डिंग पर अनाधिकृत रूप से चार दुकानों का निर्माण किया गया था मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भी निर्माण कार्य को नहीं हटाया गया था इसके बाद आज विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई हैनायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने बताया कि उप जिलाधिकारी द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉकस्टोन बिल्डिंग पर बनी चार दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे अवैध निर्माण कर्ताओं को 15 दिन का समय दिया गया था जो 2 तारीख को पूरा हो गया था उसके बाद भी उनके द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद जिला प्रशासन मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण नगर पालिका और मसूरी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है इस दौरान मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अजय मलिक सहायक अभियंता अनुराग नौटियाल, अनुज पांडेय अवर अभियंता, संजीव कुमार, सुरेंद्र नेगी सुपरवाईजर, नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा कोतवाली मसूरी देवेंद्र सिंह चोहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे