ताज़ा ख़बर

अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही बनी दिखावा …

मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई शिकायत के बाद आज संबंधित महकमा हरकत में नजर आया, हालांकि आज कार्रवाई तो हुई मगर यह कार्रवाई महज दिखावा ही साबित हुई दरअसल विकासनगर नगरपालिका क्षेत्र में सड़कों के किनारे रेहड़ी पटरी वालों और दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को लेकर विकासनगर निवासी सुशील कुकरी द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए आज राष्ट्रीय राजमार्ग पीडब्ल्यूडी द्वारा नगरपालिका प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ व्यापक अतिक्रमण हटाओ चलाया। जिसमें सड़क किनारे किए गए अस्थाई निर्माणों को ध्वस्त करते हुए वहां रखा सामान जब्त किया। जबकि विभागीय सरकारी भूमि किए गए पक्के निर्माणों को चिन्हित करते संबंधित को जल्द अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। वहीं विभाग की इस मनमानी कार्रवाई से स्थानीय निवासी और दुकानदारों का विरोध भी देखने को मिला। जिनका कहना था कि विभाग मनमाने ढंग से कार्रवाई करनी चाहिए थी, जिसके द्वारा दो दिन पूर्व जारी नोटिस में फुटपाथ और सड़क पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की बात की थी लेकिन अब विभाग निशानदेही कर दुकानदारों को बेवजह परेशान कर रहा है। आक्रोशित दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग शहर क्षेत्र को छोड़कर केवल बाहरी क्षेत्रों में छोटे दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालों कर कार्रवाई कर रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी सुशील भट्ट का कहना है कि विभाग लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो आगे भी जारी रहेगी। बताया कि कुछ जगह विभागीय जमीन पर पक्के निर्माणों को चिन्हित किया गया है उनके खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इन अतिक्रमणों को हटाया जाएगा।